Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे आदित्य साहू, 1 लाख देकर बढ़ाया हौसला

Ranchi: झारखंड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को लेकर सियासी सक्रियता बढ़ गई है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश...

Ranchi: झारखंड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को लेकर सियासी सक्रियता बढ़ गई है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची के कांके स्थित नेवरी गांव पहुंचे और राज्य के टॉपर प्रेम कुमार साहू को सम्मानित करते हुए 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सौंपी.

498 अंक लाकर रचा इतिहास

प्रेम कुमार साहू ने 498 अंक यानी 99.60 प्रतिशत हासिल कर पूरे झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए आदित्य साहू ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग जरूरी है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पुलिसकर्मियों को 8 सप्ताह में मिलेगा ACP-MACP का लाभ, एरियर भुगतान का भी आदेश

अन्य टॉपर्स को भी मिलेगा सम्मान

भाजपा ने अपनी पहल को सिर्फ प्रेम तक सीमित नहीं रखा है. हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी, सिमडेगा के बानो की शिवांगी कुमारी और रांची के सन्नी कुमार वर्मा को भी 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है. इन सभी छात्रों ने समान अंक हासिल कर राज्य में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

प्रतिभा को बढ़ावा देने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यदि योग्य छात्रों को समय पर सहयोग मिले, तो वे समाज और देश का भविष्य बदल सकते हैं.

नेतृत्व और प्रेरणा का जिक्र

इस मौके पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से समाज में शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *