ईंट भट्ठे पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरू गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक...

सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरू गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मुरू गांव निवासी खितिश महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में शव के पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Also Read: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, विरोध में रांची–पटना मार्ग जाम

भट्ठे पर करता था रखवाली का काम

परिजनों के अनुसार खितिश महतो ईंट भट्ठे पर रखवाली का काम करता था और रात में वहीं ठहरता था. उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

अवैध ईंट भट्ठों पर भी उठे सवाल

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण विभाग की अनदेखी के कारण अवैध रूप से बंगला ईंट भट्ठे और चिमनी ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है. इससे वन और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. आरोप है कि जिला प्रशासन और अंचल स्तर के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसे भट्ठे धड़ल्ले से चल रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, साथ ही सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है. पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *