Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: तिलक समारोह में चली गोली, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक समारोह के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया....

Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक समारोह के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई है.जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत स्थित ग्राम शिल्दा खुर्द निवासी करीमन बैठा अपनी बेटी का तिलक लेकर हरिहरगंज के तेंदुआ भगत गांव गए थे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था, तभी रात करीब 11:45 बजे अचानक गोली चल गई. इस फायरिंग में शिल्दा खुर्द निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर बैठा की पीठ से गोली लगते हुए पार हुई है, जबकि कार्यक्रम संपन्न करा रहे पंडित जी के दाहिने पैर में गोली लगी. गोली चलते ही समारोह में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली हर्ष फायरिंग में चली या किसी रंजिश के तहत चलाई गई.

पूर्व मुखिया गिरफ्तार लाइसेंसी हथियार जब्त:

तिलक समारोह के दौरान नशे की हालत में एक पूर्व मुखिया ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली छटक कर वहां मौजूद लोगों को जा लगी. इस हादसे में तिलक कार्यक्रम करा रहे पंडित जी के पैर में गोली लगी है जबकि एक अन्य व्यक्ति की पीठ को छूते हुए गोली निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *