Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान: बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर ‘कड़ा पहरा’

Hazaribagh : जिले में अपराध रोकने और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कडे़ इतजाम किया है, पुलिस अधीक्षक...

Hazaribagh : जिले में अपराध रोकने और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कडे़ इतजाम किया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी के लिए एक व्यापक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान के तहत बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंपों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

388 संस्थानों को किया गया चिन्हित

हजारीबाग पुलिस ने पूरे जिले में कुल 388 संवेदनशील और महत्वपूर्ण संस्थानों की पहचान की है, जहाँ नियमित अंतराल पर पुलिस गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, इसमें शामिल हैं 140 बैंक: जहाँ ग्राहकों और नकदी की सुरक्षा के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है, 146 ज्वेलरी दुकानें: आभूषण दुकानों पर चोरी व लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम तैनात है, 102 पेट्रोल पंप: यहाँ भी प्रतिदिन समय-समय पर पुलिस पदाधिकारी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

रजिस्टर और कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

सुरक्षा व्यवस्था को केवल कागजों तक सीमित न रखकर इसे धरातल पर उतारने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कड़े निर्देश दिए हैं, सभी चिन्हित संस्थानों पर एक विशेष रजिस्टर रखा गया है, गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन इन संस्थानों का दौरा करें और रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करें, इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीधे जिला कंट्रोल रूम द्वारा की जाएगी, ताकि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो सके, यह अभियान जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, पुलिस विभाग के अनुसार, यह विशेष चेकिंग और निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों के बीच सुरक्षा का भाव बना रहे.

Also Read: कैलाश मानसरोवर भवन और सीधी रेल सेवा के लिए राज्यपाल से गुहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *