Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : आमलोगों की सुविधा के लिए समाहरणालय परिसर में लगेगा लिफ्ट, डीसी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Palamu : आमजन एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलामू समाहरणालय में लिफ्ट लगाया जा रहा है. समाहरणालय परिसर...

Palamu : आमजन एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलामू समाहरणालय में लिफ्ट लगाया जा रहा है. समाहरणालय परिसर के ब्लॉक ए, बी एवं सी में लिफ्ट लगाए जाएंगे. शनिवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तीनों ब्लॉकों का बारीकी से जायजा लिया और लिफ्ट स्थापना के लिए संभावित स्थानों का आकलन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी जगहों का चयन किया जाए, जहां आगंतुकों को अधिकतम सुविधा मिल सके तथा निर्माण कार्य भी तकनीकी रूप से सुगम हो.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान: बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर ‘कड़ा पहरा’

बुजुर्गों और दिव्यांगों को होगी काफी सहूलियत

उपायुक्त ने कहा कि लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से वृद्धजन, दिव्यांगजनों एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. यह कदम प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. इस दौरान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : कैलाश मानसरोवर भवन और सीधी रेल सेवा के लिए राज्यपाल से गुहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *