Click Here
Click Here

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध मे कोडरमा में प्रतिवाद मार्च, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी साधा निशाना

Koderma: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछे जाने पर हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ विरोध का...

Koderma: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछे जाने पर हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ विरोध का स्वर तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में कोडरमा में भी प्रेस क्लब ने प्रतिवाद मार्च निकाला और उपायुक्त की गैर मौजूदगी में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उप विकास आयुक्त को सौंपा. कोडरमा के गांधी चौक से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च जिला मुख्यालय में जाकर खत्म हुआ. हाथों में तख्ती लेकर पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के अलावे स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की गयी.

यह भी पढ़ें : Trump ने रिजेक्ट किया ईरान का प्रस्ताव, कहा पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम

add1

अन्नपूर्णा देवी ने कहा- ‘पत्रकार पर हमला निंदनीय’

इधर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान की मौजूदगी में पत्रकार पर हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया. अन्नपूर्णा देवी ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान की निंदा की जिसमें इरफान अंसारी ने पत्रकारों की दुकान चलाने की बता कही थी. केंद्रीय मंत्री ने इसे शर्मनाक बताया. वही प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रेस क्लब के संरक्षक सदस्य विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि घटना के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे है, जो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नही है.

यह भी पढ़ें : 48 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस : नदी किनारे पत्थर गुफा से मिला था शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *