Koderma: शराब तस्करी पर कार्रवाई नहीं करने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया. एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां के थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा को काम में लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है. साथ ही तत्काल पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया है. सतगावां थाना क्षेत्र से लगातार शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी. इस दौरान थाना इंचार्ज सौरव कुमार शर्मा को इस मामले में सख्ती बरतने का निर्देश दिया जा रहा था, मगर उनके द्वारा लगातार काम में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है.
Home » झारखण्ड » कोडरमा » शराब तस्करी पर कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड
शराब तस्करी पर कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड
Koderma: शराब तस्करी पर कार्रवाई नहीं करने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया. एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां के थाना...
सम्बंधित ख़बरें
