Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोन्दलो मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार मारुति अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर घायल तीन लोगों को तत्काल बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : खंडोली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
