बोकारो युवती लापता केस : DNA जांच के लिए RIMS से AIIMS और फिर CFSL जाए सैंपल : हाईकोर्ट

Ranchi: जुलाई 2025 से लापता 18 वर्षीय बोकारो की युवती को लेकर मां रेखा देवी द्वारा दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई...

Ranchi: जुलाई 2025 से लापता 18 वर्षीय बोकारो की युवती को लेकर मां रेखा देवी द्वारा दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद एवं न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ ने जांच के दौरान मिले कंकाल एवं माता-पिता के DNA जांच के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा की केस के जांच अधिकारी एवं एसोसिएट ऑफिसर बुधवार 6 मई को रिम्स से कंकाल का सैंपल एवं माता-पिता के डीएनए सैंपल के लिए एम्स देवघर लेकर जाएं, वहां एम्स के निदेशक कंकाल के सैंपल एवं माता-पिता के डीएनए के सैंपल के नमूना प्राप्त कर उसे सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री, कोलकाता (CSFL) भेजेंगे जहां डीएनए का मिलान होगा, वही अगली तारीख 14 मई मुकर्रर करते हुए कहा की उम्मीद करते हैं, कि अगली सुनवाई के पूर्व जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगा.

RIMS में हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत को प्रस्तुत किया जाएगा

वही RIMS के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने अदालत को जानकारी दी की जांच के दौरान मिले कंकाल का पोस्टमॉर्टम्स में कराया जा चुका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत को प्रस्तुत किया जाएगा, पोस्टमार्टम में मौत का कारण, मौत की तारीख एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी.

GOC नामकुम मिलिट्री अस्पताल में नहीं है DNA जांच की सुविधाएं

सनी के दौरान अदालत में यह भी पाया कि GOC नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में डीएनए जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा मामले में एक हलफनामा भी दायर किया गया था, अदालत इस अनुपलब्धता पर हैरानी भी जाहिर की है.

देरी पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, कहा किसी की हत्या का मामला है गंभीरता की जरूरत

सनी के अंत में अदालत ने चिंता जाहिर की और विभिन्न संस्थाओं का पक्ष रख रहे अधिवक्ताओं से कहा कि यह मामला किसी की हत्या से जुड़ा है इसमें गंभीरता की जरूरत है इतने लंबे समय तक हम यह टटोल रहे हैं जांच में मिले कंकाल हत्या से जुड़ा है कि नहीं.

ALSO READ: झारखंड: लॉ एंड ऑर्डर व पॉक्सो एक्ट समेत कई मुद्दों पर होनी वाली गृह विभाग की बैठक हुई रद्द

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *