Samsung का कहना है कि नई Galaxy S26 सीरीज़ में AI सिर्फ एक फीचर भर नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में लगातार काम करने वाला स्मार्ट सिस्टम है. कंपनी के मुताबिक, यूज़र को बार-बार सेटिंग्स बदलने या अलग-अलग कमांड देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी ने इस लेटेस्ट सीरीज़ को प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ पेश किया है. नई Galaxy S26 लाइनअप को खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हाई-एंड कैमरा, फास्ट प्रोसेसिंग और नेक्स्ट-जनरेशन टेक्नोलॉजी की तलाश में रहते हैं.

नई लाइनअप में कंपनी ने कैमरा क्वालिटी और स्पीड को बेहतर बनाने पर खास काम किया है, ताकि फोटोग्राफी से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर अनुभव स्मूद रहे. इसके साथ ही एडवांस्ड AI सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि फोन यूज़र के इस्तेमाल के तरीके को समझ सके और कई काम खुद ही मैनेज कर ले.
खास बात यह है कि टॉप मॉडल में स्क्रीन प्राइवेसी से जुड़ा फीचर भी दिया गया है, जो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर डिस्प्ले को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
कुल मिलाकर, Galaxy S26 सीरीज़ का फोकस सिर्फ ताकतवर स्पेसिफिकेशन पर नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट और पर्सनल अनुभव देने पर है जो रोज की जिंदगी को आसान बना सके.
Features
सबसे पतला अल्ट्रा फोन
मोटाई – 7.9mm
प्राइवेसी डिस्प्ले – पब्लिक जगह पर स्क्रीन को दूसरो की नजर से बचाने में हेल्प करता है.
भारत के अंदर की कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra ने तीन वेरिएंट लॉन्च किया है:
256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये है.
512GB स्टोरेज और 126 GB RAM वाले वेरीएंट की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपए है.
वहीं टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 999 रुपये रखी गयी है.
परफॉर्मेंस और चार्जिंग मे की गयी बड़ी अपग्रेड
Galaxy S26 Ultra मे नयी Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor दी गयी है, इससे फोन की स्पीड बेटर हो जाएगी.
चार्जिंग मे भी किया गया है बदलाव फोन मे fast चार्जिंग 3.0 दिया गया है. कंपनी के अनुसार 30 मिनट मे बैट्री 75 परसेंट तक चार्ज हो जाती है.

