रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

सिमडेगा : सिमडेगा में अवैध जंगल कटाई के खिलाफ चल रही रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग ने लकड़ी से लदा एक...

सिमडेगा : सिमडेगा में अवैध जंगल कटाई के खिलाफ चल रही रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग ने लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई बोलबा वन क्षेत्र के सरसलोंग्री के पास की गई।जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने एक ट्रैक्टर को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा। पीछा किए जाने पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर और उसमें लदी लकड़ी को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ वन विभाग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *