हाईकोर्ट का निर्देश: फैक्ट्री इंस्पेक्टर करेंगे बीटीपीएस प्लांट का निरीक्षण, प्रबंधन ने साफ-सफाई को लेकर कसी कमर

Bermo: रांची उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में मंगलवार 5 अप्रैल को फैक्ट्री इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति...

BTPS plant
BTPS plant

Bermo: रांची उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में मंगलवार 5 अप्रैल को फैक्ट्री इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बोकारो थर्मल पावर प्लांट का दौरा करेगी. इस निरीक्षण को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन पूरी तरह सतर्क हो गया है.​ प्रबंधन ने प्लांट के सभी विभागीय प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित किया है, कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में साफ-सफाई और हाउस-कीपिंग की व्यवस्था चाक-चौबंद रखें. समिति मुख्य रूप से प्लांट के भीतर सुरक्षा मानकों, परिचालन व्यवस्था और कार्यस्थल के रख-रखाव का जायजा लेगी.​

अदालती आदेश के तहत हो रहे इस दौरे को लेकर प्लांट के भीतर सोमवार को हलचल देखी गई है. सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने परिचालन क्षेत्रों की निगरानी करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में कोई कमी न मिले.

यह भी पढ़ें: झारखंड के अस्पतालों में नहीं होगी बिजली गुल, बिजली कटौती पर फुल स्टॉप, अंडरग्राउंड केबल से ऑपरेशन थिएटर तक दौड़ेगी सीधी पावर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *