Ranchi Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है. बंगाल की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है.
शुभेंदु ने लगातार दूसरी बार दी मात
शुभेंदु अधिकारी ने न केवल नंदीग्राम (2021) में ममता बनर्जी को हराया था, बल्कि अब 2026 में भवानीपुर जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली सीट पर भी जीत दर्ज कर खुद को बंगाल की राजनीति का नया ध्रुव साबित कर दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने दो अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह अपनी जीत का परचम लहराया है. वोटों की गिनती के बीच आए ताजा रुझान बताते हैं कि बंगाल में पिछले 15 सालों से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का शासन अब खत्म होने की कगार पर है.
यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी बोले- ‘गुंडाराज के खिलाफ जनता का ऐतिहासिक फैसला, 92% मतदान ने रचा नया इतिहास’
