जनगणना 2026 का शंखनाद, SSP ने स्व-गणना कर रांची वासियों को किया प्रेरित

Ranchi: देश की भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाले महाअभियान जनगणना 2026 के प्रथम चरण आवास गणना का रांची में भव्य आगाज...

Ranchi: देश की भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाले महाअभियान जनगणना 2026 के प्रथम चरण आवास गणना का रांची में भव्य आगाज हो गया है. सोमवार को एसएसपी राकेश रंजन ने अपने आवास स्थित कार्यालय कक्ष में खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की और इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई.

विकास की आधारशिला है सटीक आंकड़े: एसएसपी

फॉर्म भरने के पश्चात मीडिया और जनता के नाम जारी संदेश में एसएसपी ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र कर्तव्य है. उन्होंने जोर देते हुए कहा.जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विधि-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है. यह हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

डिजिटल माध्यम से ‘स्व-गणना’ पर जोर

एसएसपी ने आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए जिले के सभी नागरिकों और अपने अधीनस्थ पुलिस बल को एक मई से 15 मई तक चलने वाली स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया.
उन्होंने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in का उल्लेख करते हुए बताया कि ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित होती है. इससे गणना की पूरी प्रक्रिया और अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी. नागरिकों के मन से झिझक दूर करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान साझा की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं, बल्कि केवल विकास योजनाओं के प्रभावी निर्माण और संसाधनों के उचित वितरण के लिए किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *