कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन टीम का महिलाओं ने किया विरोध, बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी

Koderma: सदर अंचल क्षेत्र के गुमो सतपुलिया के समीप ग्रिजली बीएड कॉलेज के पास मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर तनाव की...

koderma news
प्रशासन टीम का महिलाओं ने किया विरोध

Koderma: सदर अंचल क्षेत्र के गुमो सतपुलिया के समीप ग्रिजली बीएड कॉलेज के पास मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. कोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ जमीन के वास्तविक मालिक को कब्जा दिलाने पहुंचे थे. इस दौरान कई वर्षों से वहां रह रही महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया और अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ने के लिए पहुंचे जेसीबी पर पथराव कर दिया, जिससे जेसीबी का शीशा टूट गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट गई.

कोर्ट से की जाएगी अतिरिक्त पुलिस बल की मांग

दंडाधिकारी ने बताया कि मामले की सूचना अंचल अधिकारी को दी जाएगी और कोर्ट से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की जाएगी, जिसके बाद दोबारा दखल-दिहानी की कार्रवाई की जाएगी. जमीन मालिक भारत वर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में उक्त जमीन खरीदी थी. कुछ लोगों को अस्थायी रूप से चाय-पकौड़ी की दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कब्जा कर लिया. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है. वहीं, वहां रह रही महिलाओं का दावा है कि यह जमीन उनके परिवार को दान में मिली थी, हालांकि उनके पास इससे संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह : साप्ताहिक जनता दरबार में 50 से अधिक शिकायतें, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *