Bokaro: कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों के ऊपर एसपी नाथू सिंह मीणा ने सख्त कार्रवाई की है. एसपी मंगलवार की शाम
चीरा चास थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. गौरतलब हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है.
जाने क्या है पूरा मामला?
बीते कल यानि चार मई 2026 की शाम को चीरा चास थाना क्षेत्र के दीगा रीजेंसी के पास एक मारपीट की घटना हुई थी. आरोप है कि मनीष हर्ष पांडे और उनके सहयोगियों ने एक मामले के अभियुक्त आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की थी. सूचना मिलते ही गश्ती दल के अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार** और एएसआई संजय कुमार मंडल मौके पर पहुंचे.
जांच में पाई गईं गंभीर खामियां:
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ चास द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि मारपीट में घायल आरिफ अंसारी को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय, पुलिस अधिकारियों ने उसे थाने लाकर हाजत में बंद कर दिया. इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला और अन्यायपूर्ण कृत्य माना गया है. साथ वीडियो में एएसआई संजय कुमार मंडल थाना कार्यालय में बिना निर्धारित वर्दी (अनुचित परिधान) के देखे गए,जो अनुशासनहीनता को दर्शाता है. थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुष्पराज कुमार पर यह आरोप है कि उन्होंने घायल को अस्पताल भेजने में तत्परता नहीं दिखाई और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था.
