गिरिडीह : साप्ताहिक जनता दरबार में 50 से अधिक शिकायतें, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Giridih: गिरिडीह जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों...

Giridih: गिरिडीह जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनमें बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, रोजगार, राशन कार्ड, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें : गुवा सेल खदान को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज, वार्ता विफल होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

जनता दरबार आमलोगों के लिए उचित मंच

जनता दरबार कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो. साथ ही, जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव है, उन्हें नियमानुसार तुरंत हल करने के निर्देश भी दिए गए. जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पारदर्शी, त्वरित और संवेदनशील तरीके से शिकायतों का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें : रांची के फिश मार्केट में मंत्री का औचक निरीक्षण, 10 दिन में सुधार का दिया अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *