Ranchi: झारखंड में शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने बी.एड/एम.एड/बी.पी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 10 मई को होनी तय थी, लेकिन अब अगली सूचना तक इसे टाल दिया गया है.
इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ा है, जो परीक्षा के अंतिम चरण की तैयारी में थे. कई अभ्यर्थियों ने अपनी पढ़ाई और समय-प्रबंधन उसी तारीख को ध्यान में रखकर तय किया था, ऐसे में अचानक बदलाव से उनकी योजना गड़बड़ा गई है.
बोर्ड ने नहीं बताई वजह
बोर्ड की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि “अपरिहार्य कारणों” से परीक्षा स्थगित की गई है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं किया गया. इससे छात्रों के बीच असमंजस और बढ़ गया है.
ऐसे में अब सभी की नजर नई परीक्षा तिथि पर टिकी है. बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि संशोधित तिथि जल्द घोषित की जाएगी और इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट व प्रमुख अखबारों के माध्यम से दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह : साप्ताहिक जनता दरबार में 50 से अधिक शिकायतें, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश
