Click Here
Click Here

सरायकेला : डीसी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की....

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजनों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. समीक्षा के क्रम में राजनगर में घटित हालिया घटना, जिसमें जच्चा-बच्चा की मृत्यु हुई, पर उपायुक्त ने गंभीर चिंता व्यक्त की. इसे स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही एवं अनियमितता का एक उदाहरण बताया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है. भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली में कांग्रेस नेता धीरज साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

add1

आमलोगों को उपलब्ध कराएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : डीसी

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजनों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके बावजूद यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधीन स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित एवं सघन निरीक्षण करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रतिदिन कम-से-कम एक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, कर्मियों की उपस्थिति एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का प्रत्यक्ष आकलन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : आदेश की अवहेलना पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी का वेतन रोकने का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *