BSF हेडक्वार्टर के पास जोरदार धमाका, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय समेत दो हिरासत में

Desk: पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी...

BSF headquarter
BSF हेडक्वार्टर के पास हुआ जोरदार धमाका

Desk: पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई. इस घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह धमाका एक अति-सुरक्षित सैन्य क्षेत्र के ठीक बाहर हुआ है. यह घटना मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे की है.

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय की स्कूटी में हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय बीएसएफ मुख्यालय के अंदर पार्सल देने गया था. उसने अपनी स्कूटी मुख्यालय के गेट के पास गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर खड़ी की थी. जैसे ही वह अंदर पार्सल देकर वापस आ रहा था, स्कूटी में अचानक धमाका हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि बीएसएफ मुख्यालय की दीवारें तक हिल गईं.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

धमाके की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी, भारी पुलिस बल और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को जांच के लिए बुलाया गया है. फिलहाल दो युवकों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा बल और पुलिस पूरी गहनता से मामले की जांच कर रहे हैं.

एजेंसियां सभी मामलों को जोड़कर कर रही जांच

इस घटना ने राज्य में हाल ही में हुई अन्य संदिग्ध वारदातों की याद ताजा कर दी है. बीते कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था. वहीं, हाल ही में पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत हुई थी. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच एजेंसियां अब इन सभी मामलों को जोड़कर देख रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश तो नहीं है, हालांकि अभी अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे हैं और फारेंसिक जांच का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर : हथिया गांव में हरिनाम संकीर्तन, अशोक षाड़ंगी ने लिया आशीर्वाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *