Chakradharpur: हथिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में मंगलवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्ति गीतों और संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा. इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय भी उपस्थित रहे. संकीर्तन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने धार्मिक माहौल का आनंद लेते हुए क्षेत्र की खुशहाली और आपसी सद्भाव के लिए प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें : सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, थाना प्रभारी ने ठुकराया ‘नेता’ का दबाव
