Click Here
Click Here
Click Here

जोन्हा फॉल के पास 4 km सड़क बनेगी, हाईकोर्ट ने NOC के लिए दिया दो सप्ताह का समय

रांची: जिले के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल जिसे गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है, उसके आसपास सड़क निर्माण और सुधार को...

रांची: जिले के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल जिसे गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है, उसके आसपास सड़क निर्माण और सुधार को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

मुख्य न्यायाधीश एम एस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को पर्यावरण विभाग और रेलवे से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया है. इसके लिए अदालत ने दो सप्ताह का समय दिया है.

Also Read: अधिवक्ता महेश तिवारी को झटका: Hc ने खारिज की ट्रांसफर पिटीशन, 30 दिनों में आएगा फैसला

पूर्व में दायर जनहित याचिका में संबंधित अधिकारियों ने NH-220 सहित आसपास की सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने का हवाला दिया था. अब जब वह कार्य पूरा हो चुका है, तो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जानी है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *