गिरिडीह में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प

Giridih : सीसीएल कोलियरी क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस के पास पुलिस और ग्रामीणों के बीच जोरदार झड़प हो गई. ग्रामीणों की ओर...

Giridih : सीसीएल कोलियरी क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस के पास पुलिस और ग्रामीणों के बीच जोरदार झड़प हो गई. ग्रामीणों की ओर से जमकर पथराव किया गया, जिसमें साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया. फिलहाल मौके पर एसडीएम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Also Read : रांची में “100 दिन टीबी अभियान” के तहत जांच शिविर, 160 लोगों की हुई स्क्रीनिंग 

 युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात सीसीएल के सीपी साइडिंग क्रशर के पास कुछ लोगों ने सीसीएल अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया था, जिसमें अधिकारी राम सागर सहित कई गार्ड और होमगार्ड जवान घायल हुए. इस घटना में दिलीप दास नामक एक ग्रामीण की मौत हो गई. इसके बाद बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कबरीबाद माइंस के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पथराव किया, जिससे झड़प और बढ़ गई. फिलहाल ग्रामीण शव के साथ धरने पर बैठे हैं और इलाके में तनाव बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *