Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने पहुंचे ASI को कुचला, गंभीर हालत में रांची रेफर

Simdega: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सिमडेगा थाना के गश्ती पदाधिकारी ASI अरुण कुमार सिंह को बालू लदे ट्रैक्टर...

प्रतीकात्मक तस्वीर

Simdega: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सिमडेगा थाना के गश्ती पदाधिकारी ASI अरुण कुमार सिंह को बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना देर रात करीब 2 बजे खूंटीटोली चौक के पास हुई. घायल ASI को सदर अस्पताल सिमडेगा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल रांची रेफर किया गया.

पुलिस के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि तामड़ा घाट पालामारा नदी से दो ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू लादकर खूंटीटोली की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना पर ASI अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खूंटीटोली चौक पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू की.

ट्रैक्टर ने ASI को टक्कर मारकर ऊपर चढ़ाया

इसी दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टरों के आगे ग्रे रंग की डिजायर कार आती दिखाई दी. पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार दो लोग वाहन की गति बढ़ाकर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि ट्रैक्टर चालकों ने अचानक गति बढ़ा दी. इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर ने ASI अरुण कुमार सिंह को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें सड़क पर गिराने के बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ा दिया. दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए.

घटना में ASI के सिर, कमर और दाहिने पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 107/2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ALSO READ: जमशेदपुर: छोटे विवाद कोर्ट पहुंचने से पहले सुलझेंगे, सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण पूरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *