Click Here
Click Here
Click Here

चिरा चास मारपीट मामले में, हर्ष सहित दो गिरफ्तार

Bokaro:चिरा चास थाना क्षेत्र के न्यू पिण्डरगोड़िया, भवानीपुर निवासी आरिफ़ अंसारी, पिता अजीम के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर मामला...

Bokaro:चिरा चास थाना क्षेत्र के न्यू पिण्डरगोड़िया, भवानीपुर निवासी आरिफ़ अंसारी, पिता अजीम के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चास थाना क्षेत्र के बेन्दीटांड़ (काली मंदिर) निवासी 19 वर्षीय हर्ष पाण्डेय उर्फ हर्ष भुमिहार तथा सुभाष को-ऑपरेटिव, चास वर्तमान पता कैलाश नगर निवासी 19 वर्षीय दिव्य मिश्रा उर्फ दिव्यांशु मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वर्तमान में अन्य के विरुद्ध काण्ड में अनुसंधान जारी है.

लॉक-अप में बंद करने को लेकर तीन पुलिस कर्मी पर गिरी थी गाज

बीते 4-5 दिनों से चिरा चास थाना चर्चा का केंद्र रहा है. आरिफ़ और हर्ष के बीच जिम में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ. आरीफ अपने साथियों के साथ मिलकर हर्ष पर हमला किया. उसके ठीक दो-तीन दिन बाद सोशल मीडिया में आरिफ़ के परिजनों ने थाने में जख्मी अवस्था में बंद वीडियो डालकर, चिरा चास पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया. बोकारो पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले को स्पष्ट करते हुए बताया कि आरिफ़ के साथ हर्ष और उसके साथियों ने मारपीट की. लेकिन घायल आरिफ़ को इलाज के लिए न ले जाकर थाने में बंद कर दिया गया. चिरा चास थाना पुलिस की इस लापरवाही पर उच्चाधिकारी ने थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार सहित एक अवर निरीक्षक व एक सहायक अवर निरीक्षक निलंबित किया गया था.

AlsoRead:जनगणना ड्यूटी में फंसा शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश, क्षतिपूर्ति की मांग तेज, JPSS ने सरकार पर बनाया दबाव

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *