Newswave Desk: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म Raja Shivaji 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था, जिसका असर इसके ओपनिंग कलेक्शन पर साफ नजर आया. फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत करते हुए मराठी सिनेमा की अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की और इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना दिया.
जानिए वीकडेज और वीकेंड पर फिल्म का कैसा रहा प्रदर्शन
वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा और इसने लगातार अच्छी कमाई की. हालांकि, वीकडेज शुरू होते ही कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Raja Shivaji ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को करीब 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ और पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इन सभी आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म का कुल भारत कलेक्शन 6 दिनों में लगभग 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म ने टॉप 3 में बनाई अपनी जगह
बता दें, फिल्म अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है. अब इसकी नजरें Ved के लाइफटाइम कलेक्शन 61.2 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ने पर हैं. अगर फिल्म इसी तरह आगे बढ़ती रही तो यह जल्द ही टॉप 3 में अपनी जगह बना सकती है. वहीं आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज न होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती है और Baipan Bhaari Deva जैसे बड़े कलेक्शन को भी चुनौती दे सकती है.
एक्टर ने खुद किया फिल्म को डायरेक्ट
फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज के बैनर तले मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा किया गया है. इसे ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रितेश देशमुख ने इसे डायरेक्ट करने के साथ-साथ लिखा और प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है.
