Click Here
Click Here
Click Here

Jharkhand : राज्यभर के आईपीएस व फील्ड ऑफिसर आज लेंगे नए कानून पर विशेष प्रशिक्षण

Ranchi : पुलिस अधिकारियों के लिये एक दिवसीय रिफ्रेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन सात मई को किया जायेगा. जिसमें राज्य भर के...

Ranchi : पुलिस अधिकारियों के लिये एक दिवसीय रिफ्रेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन सात मई को किया जायेगा. जिसमें राज्य भर के पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किया जा रहा है. आयोजन अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची में होगा. प्रशिक्षण में केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई नवीन न्याय संहिता (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के सफल क्रियान्वयन के लिये आयोजित की गयी है.

जाने क्या है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के बाद झारखंड पुलिस के आईपीएस और फील्ड ऑफिसर को नए कानूनों की बारीकियों से अवगत कराना है. इसका उद्देश्य अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करना और नए कानूनी प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है.

हाइब्रिड मोड में होगा आयोजन

प्रशिक्षण हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में संचालित किया जा रहा है. ताकि राज्य के कोने कोने में तैनात अधिकारी इससे जुड़ सकें. इसमें रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित सभी जिलों के एसपी, झारखंड जगुआर, और रेल पुलिस के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान नए कानूनों के तहत केस डायरी लिखने, साक्ष्य जुटाने और अदालती कार्यवाही के बदले हुए नियमों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी.

 

ALSO READ : NCRB 2024 रिपोर्ट: झारखंड में साइबर-ठगी और जालसाजी का विस्फोट, अपराध का नया चेहरा बना आर्थिक फ्रॉड

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *