Click Here
Click Here
Click Here

Koderma: डोमचांच में टैंकर चालक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोवार निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से टैंकर चालक था.

मृतक के सहायक चालक पंकज कुमार ने बताया कि वह नितेश के साथ बुधवार को जसीडीह से डोमचांच बगड़ो स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन टैंकर लेकर पहुंचे थे. रात करीब 10 बजे नितेश किसी से फोन पर बात करते हुए बाहर चले गए थे. इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे. पंकज के अनुसार, टैंकर खाली करने के बाद जब उन्होंने नितेश की तलाश शुरू की तो वह कहीं नहीं मिले. उनका फोन लगातार बज रहा था, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे.

सुबह पेड़ से लटका मिला शव

गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय लोग टहलने के लिए पेट्रोल पंप के पीछे गए, जहां उन्होंने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद पंकज मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नितेश यादव के रूप में की. पंकज ने बताया कि जसीडीह से निकलने के बाद से ही नितेश लगातार किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहे थे और दोनों के बीच तीखी बहस भी हो रही थी. हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और सहायक चालक पंकज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

ALSO READ: Jharkhand : राज्यभर के आईपीएस व फील्ड ऑफिसर आज लेंगे नए कानून पर विशेष प्रशिक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *