ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और रिकॉर्ड खंगाले

Chaibasa : जिले के ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को चक्रधरपुर स्थित दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दो खुदरा...

Chaibasa : जिले के ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को चक्रधरपुर स्थित दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दो खुदरा और एक थोक दवा दुकान की सघन जांच की गई. ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं की खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया. जांच में पाया गया कि स्टॉक रिकॉर्ड नियमों के अनुसार पूरी तरह दुरुस्त हैं. इस दौरान विशेष रूप से कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं की खोज की गई, लेकिन किसी भी दुकान में ऐसी कोई आपत्तिजनक दवा नहीं मिली.

​दुकानदारों को कड़े निर्देश

​निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दवा, विशेषकर शेड्यूल एच की दवाएं, बिना डॉक्टर के वैध पर्चे के न बेची जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

​गुणवत्ता की जांच

​दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण दल ने कुछ दवाओं के नमूने भी लिए. इन नमूनों को जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

ALSO READ : भनगांव में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न, हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *