Click Here
Click Here
Click Here

झींकपानी में युवती से गैंगरेप, धमकी देकर मुंह कराया बंद, अब FIR दर्ज

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडकमहातु गांव में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है....

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडकमहातु गांव में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना 10 दिन पुरानी बताई जा रही है.

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से वह 10 दिनों तक चुप रही. एक सप्ताह बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

घर में अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना उस दिन सुबह की है जब युवती घर में अकेली झाड़ू लगा रही थी. घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जाते-जाते आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

झींकपानी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना की टीम भी जांच में जुटी है.

ALSO READ: ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और रिकॉर्ड खंगाले

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *