Chakardharpur : नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि जनता का विश्वास ही असली ताकत है. लक्ष्य केवल पद पर बने रहना नहीं, बल्कि चक्रधरपुर के हर घर तक विकास की किरण पहुंचाना है. नगर परिषद क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले, इसके लिए पूरी टीम निरंतर प्रयास कर रही है. उरांव ने बातें अपने जन्मदिन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुनियादी ढांचे, स्वच्छ पेयजल, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि परिषद् की पूरी टीम का लक्ष्य चक्रधरपुर का सर्वांगीण विकास है. ताकि यह नगर पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श मिसाल बन सके. जन्मदिन के मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की.
ALSO READ : जल्द ही संतरागाछी खाटीपुरा एक्सप्रेस का ठहराव पलामू और गढ़वा में होगा, रेलवे ने दी मंजूरी

