ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे, पीएम मोदी ने बदली DP, सेना के शौर्य को किया सलाम

Newswave Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदल दी है. पीएम मोदी ने...

Newswave Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदल दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई डीपी लगाई है. जिसमें भारतीयतिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो दिखाई दे रहा है. इसे भारतीय सेना की सफलता और शौर्य को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है.

पीएम नें एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया. उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली बड़ी सफलता देश के वीर जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है. अपने पोस्ट में उन्होंने संस्कृत की एक पंक्ति भी लिखी, जिसका अर्थ है कि जिस सेना में ऊंचे मनोबल वाले योद्धा हों, उसकी जीत तय होती है.

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को की गई थी. यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुई थी. भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन के तहत सीमा पार मौजूद कई आतंकी ठिकानों और लॉन्चपैड्स को निशाना बनाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारतीय वायुसेना ने सिर्फ 23 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था. इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी.

इसके बाद 8 मई को पाकिस्तान की ओर से गुजरात से लेकर कच्छ तक ड्रोन हमलों की कोशिश की गई थी. हालांकि, भारतीय सेना और वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा. ऑपरेशन सिंदूर को भारत की हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जाता है.

ALSO READ: झारखंड: चोरी हुए मोबाइल ढूंढने के लिए पुलिसकर्मियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *