Click Here
Click Here
Click Here

बिहार एसटीएफ के साथ साहिबगंज पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर मारा छापा, मशीन समेत कई अर्ध निर्मित हथियार बरामद

Sahibganj:झारखंड के साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ आमगाछी में झारखंड और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी...

Sahibganj:झारखंड के साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ आमगाछी में झारखंड और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. जहां से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अवैध अर्ध निर्मित हथियार, लेथ मशीन और भारी सामान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बिहार के पटना में अवैध हथियार के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर एसटीएफ की टीम गठित कर बिहार एसटीएफ ने साहिबगंज पुलिस के साथ रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी में छापेमारी की. बंद घर का ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां हथियार बनाने की मशीन और 1 दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित हथियार मिले. पुलिस ने मौके से तीन लेथ मशीन और एक लोहा पिघलाने की मशीन भी जब्त की है. छापेमारी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त स्थान पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. बताया जा रहा है कि यह घर बिहार के वकील नामक व्यक्ति का है. मौके पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, रांगा थाना प्रभारी गौरव कुमार भगत, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह सहित बिहार के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों राज्यों में नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है.

AlsoRead:जामताड़ा : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *