Jamtara : शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है. असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के हाथ में लगे तीर धनुष को तोड़ दिया. जिससे आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश है. घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागोरी सहित पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. आदिवासी समाज के महादेव सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक हैं. ऐसे में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
ALSO READ : ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे, पीएम मोदी ने बदली DP, सेना के शौर्य को किया सलाम

