गिरिडीह में 27 फरवरी को मतगणना, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, निकाला गया फ्लैग मार्च

गिरिडीह: नगर निगम और नगर पंचायत की मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...

फ्लैग मार्च करते पुलिस बल के जवान

गिरिडीह: नगर निगम और नगर पंचायत की मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी के मद्देनजर मतगणना से एक दिन पूर्व शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि हाल ही में वार्ड संख्या 18 में हुई गोलीबारी और उसके बाद सड़क जाम की घटना से शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

फ्लैग मार्च एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, बीडीओ गणेश रजक तथा नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया. मार्च में आरपीएफ, आईआरबी और जिला पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया. जवानों ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह होते हुए पचम्बा थाना के समीप समाप्त हुआ.  इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और जगह-जगह निगरानी रखी गई.

यह भी पढ़ें: रांची में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, IDSP प्रशिक्षण से रोग निगरानी को मिलेगी नई धार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *