Click Here
Click Here
Click Here

जेएमएम कार्यर्ताओं ने दिया धरना, कहा चुनाव खत्म होते गैस के बढ़े दाम

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने गुरूवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान गैस के...

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने गुरूवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान गैस के बढ़ते दाम और महंगाई का विरोध किया गया. धरना में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने तक गैस के दाम नहीं बढ़ाएं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा कर दिया. सीधे तौर पर जनता के साथ धोखा है.

कारोबार में पड़ रहा असर

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर छोटे होटल चलाने वालों, चाय दुकानदारों, फास्ट फूड बेचने वालों और ठेला-खोमचा लगाकर परिवार चलाने वाले गरीब लोगों पर पड़ा है. लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे है. ऐसे में अब छोटे कारोबारियों के लिए दुकान चलाना मुश्किल हो गया है.

चुनाव के समय राहत दिखाती है केंद्र सरकार

नेताओं ने केहा कि केंद्र सरकार सिर्फ चुनाव के समय जनता को राहत दिखाती है. लेकिन चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ा देती है. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और गरीब परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है. धरना में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे .

 

ALSO READ : एचईसी में श्रम कानून उल्लंघन का मामला राष्ट्रपति तक पहुंचा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *