Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा DC को HC ने कहा- खाली कराएं 87 एकड़ सरकारी जमीन

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने कोडरमा DC को सख्त निर्देश दिया है कि कोडरमा के चंदवारा ब्लॉक के ग्राम मायाडीह, मौजा मायाडीह स्थित...

high court jharkahnd
झारखंड हाई कोर्ट

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने कोडरमा DC को सख्त निर्देश दिया है कि कोडरमा के चंदवारा ब्लॉक के ग्राम मायाडीह, मौजा मायाडीह स्थित 87 एकड़ जमीन भूमाफियाओं के कब्जे से खाली कराएं.

भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप

प्रार्थी अरविंद कुमार सिंह ने अपनी याचिका में बताया है कि भूमाफिया राजस्व अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर लगभग 87 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसके फर्जी कागजात बनवा रहे हैं एवं प्लॉटिंग कर विभिन्न लोगों को बेचने के अलावा कई प्रोजेक्ट भी लगातार चला रहे हैं.

Also Read: न्यूज वेव खास : अगले 5 साल में 16 हजार मिलियन यूनिट पार करेगी बिजली की मांग

अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

हैरानी की बात यह है कि सरकारी जमीन होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इसमें छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों की मिलीभगत बताई गई है. खरीद-फरोख्त से आने वाले रुपए में भूमाफिया अधिकारियों के साथ बंदरबांट कर रहे हैं.

अदालत ने दिया कार्रवाई का आदेश

मामले में अदालत ने संज्ञान लेते हुए याचिका निष्पादित कर दी और कोडरमा DC को सख्त आदेश दिया है कि जल्द से जल्द सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाए. वहीं प्रार्थी को यह छूट दी गई कि यदि कोडरमा DC द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं होता है, तो वे अवमानना याचिका दाखिल कर सकते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *