Ranchi : झारखंड में महंगाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. झामुमो के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा हमला बोलते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला “राजनीतिक शो” बताया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह आंदोलन जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश है और इसका असली उद्देश्य सरकार की नाकामियों को छिपाना है.
Also Read : सरायकेला: 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, एनपीए खाताधारकों को एकमुश्त समझौते से ऋण निपटारा का मौका

भाजपा का आरोप, मूल मुद्दों से भाग रही है सरकार
आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में बिजली, पानी, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता परेशान है. उनके अनुसार सत्ताधारी दल इन सवालों से बचने के लिए विरोध-प्रदर्शन का सहारा ले रहा है. उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन दलों पर पहले से महंगाई को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं, उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है.
Also Read : सरायकेला: DC के निर्देश पर खनन विभाग की छापेमारी, कुलुपटांगा-आनंदपुर में दो अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी बयानबाजी
भाजपा नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर झामुमो जनता के हित में है तो राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट क्यों नहीं घटाया जाता. साथ ही उन्होंने बिजली दरों और बढ़ती महंगाई पर राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि उद्योग और आम जनता दोनों प्रभावित हो रहे हैं. आदित्य साहू ने झामुमो और कांग्रेस के 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के चुनावी वादे को भी याद दिलाते हुए पूछा कि वह वादा अब कहां गया.
