रांची: बेलगाम वाहनों पर पुलिस का डंडा : बिना रजिस्ट्रेशन और ओवरलोडिंग पर हुई बड़ी कार्रवाई, 111 वाहनों के कटे चालान

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ रांची...

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ रांची पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 111 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की.

Also Read : सरायकेला: उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण समीक्षा बैठक, लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सख्त निर्देश

शिकायतों के बाद जागा प्रशासन

पिछले कुछ समय से पुलिस प्रशासन को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि रांची शहरी क्षेत्र में बस, ऑटो और ई-रिक्शा (टोटो) चालक बिना वैध रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन चला रहे हैं. साथ ही, अधिक कमाई के चक्कर में इन वाहनों में क्षमता से काफी अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और आम लोगों की जान जोखिम में रहती है.

Also Read : महंगाई पर झामुमो-भाजपा में सियासी टकराव तेज, आदित्य साहू ने प्रदर्शन को बताया राजनीतिक शो

एसएसपी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने आज शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 111 वाहनों पर कार्रवाई की. रांची यातायात पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से सभी वाहन चालकों और मालिकों को सख्त चेतावनी दी है.
पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक अपने सभी वैध कागजात (रजिस्ट्रेशन, बीमा, परमिट आदि) अनिवार्य रूप से रखें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *