Click Here
Click Here
Click Here

जनगणना 2027: विधायक सुखराम उरांव ने किया ऑनलाइन स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील

Chakardharpur: जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विधायक सुखराम उरांव ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर...

Chakardharpur: जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विधायक सुखराम उरांव ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने लोगों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो विकास योजनाओं को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके. उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर जनगणना-2027 को सफल बनाएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं.”इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, बीडीओ कांचन मुखर्जी, प्रशिक्षु प्रगणक एवं प्रखंड कर्मी लाल दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:शांति, सुंदरता और ताजगी का यह रंग – लैवेंडर

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *