Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में स्थानीय उद्योगों की समस्याओं पर मंथन, समाधान का मिला आश्वासन

Hazaribagh:स्थानीय डेमोटांड़ स्थित रिश्ता पॉलीमर परिसर में स्थानीय उद्योगों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई....

Hazaribagh:स्थानीय डेमोटांड़ स्थित रिश्ता पॉलीमर परिसर में स्थानीय उद्योगों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में हजारीबाग और रामगढ़ जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी एक मंच पर आए.

इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने उद्योग संचालन में आने वाली बाधाओं को प्रमुखता से उठाया, जिनमें मुख्य मुद्दे शामिल थे बिजली आपूर्ति की अनियमितता और पानी की समस्या. औद्योगिक क्षेत्रों में खराब सड़क व्यवस्था. सब्सिडी भुगतान में देरी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न. उत्पादन और रोजगार पर पड़ता नकारात्मक प्रभाव.

सरकार के समक्ष रखा जाएगा पक्ष

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने भरोसा दिलाया कि 15 जून 2026 को राज्य के उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में हजारीबाग और रामगढ़ क्षेत्र के उद्योगों की इन समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा, ताकि ठोस समाधान निकल सके.

विकास के लिए सहयोग जरूरी

बैठक में मौजूद उद्योगपतियों ने कहा कि यदि आधारभूत सुविधाओं में सुधार हो और सरकारी स्तर पर प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए, तो क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिल सकती है. विशेषकर छोटे और मध्यम उद्योगो को प्रोत्साहन देने के लिए समय पर सब्सिडी उपलब्ध कराना अनिवार्य है.

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण चर्चा में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन चैंबर हजारीबाग एवं रामगढ़ चैंबर के प्रतिनिधि शामिल हुए. मुख्य रूप से उद्योगपति सुनील अग्रवाल, स्वर्णपाल सिंह, हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, सहसचिव तारीख अहमद राजा सहित हजारीबाग और रामगढ़ के कई व्यवसायी और जिला उद्योग पदाधिकारी मौजूद थे.

AlsoRead:2026 के टॉप इंटीरियर डिजाइन ट्रेंड्स

add1

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *