Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर सड़क से सदन तक संग्राम: छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, मरांडी के आवास पर BJP विधायकों की बैठक

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर राज्य...

JPSC protest
विधानसभा घेराव के लिए छात्रों का जुटान हुआ शुरू

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर राज्य का राजनीतिक और सामाजिक पारा चढ़ गया है. इस मुद्दे पर छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पुरानी विधानसभा के पास छात्रों का जुटान, सुरक्षा कड़ी

परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के विरोध में आज राजधानी रांची में हजारों छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. सुबह से ही पुरानी विधानसभा मैदान और आसपास के इलाकों में राज्यभर से पहुंचे अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों का जुटान शुरू हो गया है. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पुरानी विधानसभा से लेकर वर्तमान विधानसभा परिसर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर रणनीति बैठक

सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब मुख्य विपक्षी दल BJP भी पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के मोराबादी स्थित आधिकारिक आवास पर BJP विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पार्टी के लगभग सभी विधायक पहुंचे हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मुद्दे पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने की ठोस रणनीति बनाना है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

सदन में भारी हंगामे के आसार

पूर्वाह्न 11 बजे से झारखंड विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होनी है. मोराबादी में जारी बीजेपी विधायकों की बैठक और बाहर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए आज सदन के भीतर जोरदार हंगामे के पूरे आसार हैं. विपक्ष JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली, पेपर लीक के आरोपों और अभ्यर्थियों के असंतोष को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने तथा सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वैल में आकर हंगामा और नारेबाजी कर सकते हैं.
राज्य की राजनीति में आज का दिन बेहद सरगर्मी भरा रहने वाला है, जहां एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सदन के पटल पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, ECIR दर्ज कर शुरू की आर्थिक घोटालों की जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *