Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: कपाली में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर की फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

Sraikela:कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से डेढ़...

Sraikela:कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. पीड़ित ने भागकर जान बचाई. दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे अपराधियों का बढ़ा मनोबल साफ दिख रहा है.

घात लगाकर दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नरेंद्र भगत, जो घाटशिला के बेलाजुड़ी के रहने वाले हैं, क्षेत्र में कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान कपाली के डैमडूबी स्थित तन्नू जनरल स्टोर के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल सटाकर नरेंद्र भगत से कलेक्शन का बैग छीन लिया. बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे. जब पीड़ित ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

CCTV में कैद हुई वारदात

दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

AlsoRead:डिजिटल इंडिया को चिढ़ाती इटवा पत्थर की बदहाली: चुआं के गंदे पानी से बुझ रही आदिवासियों की प्यास

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *