Ranchi: शिक्षा के अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और निजी विद्यालयों में इसकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. डीसी रांची अध्यक्षता में आगामी 09 मई को यह बैठक बुलाई गई है. यह उच्चस्तरीय बैठक रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में रांची जिले के सभी सीबीएसइ, आइसीएसइ और जैक एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्राचार्यों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्य सुनिश्चित की गई है.
बैठक का मुख्य एजेंडा ‘शिक्षा का अधिकार’ के तहत छात्र नामांकन, पारदर्शी प्रक्रिया और सरकारी दिशा-निर्देशों के सख्ती से पालन पर चर्चा करना है. प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी. समयबद्धता और अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु इस विमर्श में सभी स्कूलों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.

ALSO READ: रांची: रिम्स में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, गमछे के सहारे लगाया फंदा
