Click Here
Click Here
Click Here

कांके में शिवमय हुआ माहौल: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Ranchi : प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा का आज तीसरा दिन रहा, कांके के सुकुरहुटू स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित...

Ranchi : प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा का आज तीसरा दिन रहा, कांके के सुकुरहुटू स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सात दिवसीय कथा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” के जयकारों से भक्तिमय हो गया है.

महादेव लीला का वर्णन

कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को सत्य, सादगी और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, उन्होंने भभूत के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह जीवन की नश्वरता और अहंकार के अंत का प्रतीक है, इस धार्मिक आयोजन में 6 मई को संतोष गंगवार भी शामिल हुए थे और कथा श्रवण कर आशीर्वाद लिया, यह कथा 5 मई से 11 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है, आयोजन श्री शिवाला सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है, कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए रोजाना भंडारे और पानी की विशेष व्यवस्था की गई है, भीषण गर्मी और भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने लोगों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है.

Also Read : इलाज के अभाव में गई बेजुबान पशु की जान, पशु अस्पताल पर उठे सवाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *