Click Here
Click Here
Click Here

मंडा पूजा में गूंजा संस्कृति संरक्षण का संदेश, विधायक राम सूर्या मुंडा ने झूलन खूंटा निर्माण की घोषणा की

Khunti: विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और...

Khunti: विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. इसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के तस्की बिरदा गांव में आयोजित मंडा पूजा मेला एवं नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सूर्या मुंडा का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा बूढ़ा महादेव पूजा स्थल पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर विधायक ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंडा पूजा की सामाजिक और सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक मेलों से है, जिन्हें संरक्षित रखने के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा. ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने तस्की गांव में जल्द ही झूलन खूंटा निर्माण कार्य कराने की घोषणा की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. विधायक की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता तौकिर आलम, फिरोज खान, लाल मुंडा, राजेश मुंडा, अजीत मुंडा, जिला सचिव सुशील पाहन, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

AlsoRead:विश्रामपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले: किशोर पाण्डेय

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *