Saraikela : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया, जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति के दृष्टिगत मरम्मतीकरण एवं संपर्क पथ की मरम्मत की मांग रखी गई, धान अधिप्राप्ति में देरी, राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन न होने की शिकायतें भी आईं, राजनगर प्रखंड में जच्चा-बच्चा मृत्यु प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम एवं कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई.
अवैध कारोबार पर नाराजगी:

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा बालू उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया, आदित्यपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मांझी टोला में सेविका चयन में अनियमितता से संबंधित शिकायत भी दर्ज की गई, इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और पेंशन से जुड़े मामले भी सामने आए.
DC ने दिए जांच के आदेश:
उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि अवैध शराब और बालू उत्खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए, जच्चा-बच्चा मृत्यु मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, अतिक्रमण हटाने के लिए SDO को अभियान चलाने को कहा गया.
DC ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, सभी पदाधिकारी समयबद्ध रिपोर्ट दें.
Also Read : मंडा पूजा में गूंजा संस्कृति संरक्षण का संदेश, विधायक राम सूर्या मुंडा ने झूलन खूंटा निर्माण की घोषणा की
