झारखंड नगर निकाय चुनाव: मतपेटी से निकलने लगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, दोपहर तक स्पष्ट होगी तस्वीर, जाने प्रमुख जिले की ताजा रिपोर्ट.

रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह आठ बजे से...

रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है.राज्य के विभिन्न जिलों में बने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है. प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है. 10 बजे के बाद से रुझान आने शुरू हो गए है और दोपहर तक अधिकांश सीटों की स्थिति साफ होने की उम्मीद है.

जाने प्रमुख जिले का ताजा हाल:

रांची नगर निगम: सबसे बड़ी जंग, 246 टेबल पर गिनती:

राजधानी रांची में मुकाबला बेहद दिलचस्प है. सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है. कुल 10 कमरों में 246 टेबल लगाए गए हैं. प्रत्येक कमरे में 25-25 टेबल हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गिनती हो रही है. बिना पास के प्रवेश वर्जित है.

धनबाद मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा:

धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र पर सुबह-सुबह तनाव की स्थिति बन गई.सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को अंदर जाने से रोकने पर विवाद हुआ. अभिकर्ता बबलू बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रशासन अंतिम समय में नियम बदल रहा है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.

हजारीबाग में छह हॉल में 36 वार्डों का फैसला:

यहां कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना हो रही है.कुल 6 हॉल बनाए गए हैं, जहां वार्ड वार (1 से 36) गिनती चल रही है.महापौर पद के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि परिणाम में देरी न हो.

पलामू: पांच निकायों की गिनती एक ही छत के नीचे:

पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद और हुसैनाबाद, हरिहरगंज एवं छतरपुर नगर पंचायतों की मतगणना जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में एक साथ चल रही है.

कोडरमा में कड़े पहरे के बीच मतगणना शुरू:

कोडरमा के बागीटांड स्थित माइनिंग कॉलेज के पुराने भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र में शुक्रवार सुबह से मतों की गिनती शुरू हो गई. जिले के तीनों नगर निकायों झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और कोडरमा नगर पंचायत के लिए अलग-अलग हॉल में मतगणना की व्यवस्था की गई है.

कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच लोहरदगा में मतगणना शुरू:

नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना प्रारंभ हो गई है.निर्धारित समय पर मतों की गणना शुरू कर दी गई है। कुल 24 टेबल में दो राउंड में मतगणना की जा रही है.

गुमला में 22 टेबल पर दो राउंड में हो रही काउंटिंग:

गुमला नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह से कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में शुरू हो चुकी है. मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पूरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी:

रामगढ़ नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू है. मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और अधिकृत एजेंटों की भीड़ देखी जा रही है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वार्ड नंबर 1 से 14 तक के अधिकृत लोगों को ही सख्त जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. बिना पास के किसी को भी परिसर में जाने की अनुमति नहीं है.

गिरिडीह में नगर निगम चुनाव का मतगणना शुरू:

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू कर दी गई है. यहां के मतगणना केंद्र पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है.

चतरा में तीन राउंड में फैसला:

चतरा नगर परिषद चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. यहां 14 टेबल बनाए गए हैं और बैलेट पेपर की गिनती तीन राउंड में पूरी की जाएगी. दोपहर तक परिणाम आने की संभावना जताई गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रवेश और निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की गई. स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

मधुपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना जारी:

मधुपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में होगी. सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. 46 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती 10 टेबल पर पांच चक्रों में रही है. मतगणना के लिए 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणना सहायक और 10 द्वितीय गणना सहायक सहित कुल 30 कर्मियों की तैनाती की गई है. आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 50 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मी भी लगाए गए हैं. अतिरिक्त टेबल के लिए 69 कर्मी तैयार रखे गए हैं. सुरक्षा के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *