Click Here
Click Here
Click Here

अपर समाहर्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Gumla: अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाईक ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के चपका बरकाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण...

Gumla: अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाईक ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के चपका बरकाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं की स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) एवं एएनएम से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की समीक्षा की.

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्त सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य सहियाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य केंद्र का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

ALSO READ: बोकारो: बालीडीह में एनएच-23 को स्मूथ करना भूल गया एनएचएआई, बाइक सवारों को हो रही परेशानी

स्वास्थ्य सेवाओं का लिया प्रत्यक्ष अनुभव

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने स्वयं भी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के तहत अपना ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कराई तथा सेवाओं की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव लिया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, खाद आपूर्ति पदाधिकारी, घाघरा, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *