सरायकेला: सिंहभूम कॉलेज चांडिल – नया भवन मिला पर मूलभूत सुविधाएं गायब, जर्जर शौचालय से हादसे का खतरा

Saraikela:सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नया भवन मिलने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. कॉलेज परिसर में...

Saraikela:सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नया भवन मिलने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. कॉलेज परिसर में शौचालय निर्माण और आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. पुराने भवनों और पूरे परिसर के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

जर्जर शौचालय, हादसे की आशंका

कॉलेज के शौचालय बेहद जर्जर हालत में हैं. कई शौचालय टूट-फूट की कगार पर पहुंच चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. छात्र-छात्राओं ने बताया कि शौचालय का उपयोग करना भी अब खतरे से खाली नहीं है. दरवाजे टूटे हैं, छत से प्लास्टर गिर रहा है और गंदगी का अंबार है. विद्यार्थियों का कहना है कि इस अव्यवस्था का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है. एकाग्रता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है. खासकर छात्राओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई छात्राएं शौचालय की खराब हालत के कारण क्लास बंक करने को मजबूर हैं.

 प्रबंधन से मरम्मत की मांग

छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन एवं संबंधित विभाग से जल्द शौचालयों की मरम्मत, नए निर्माण तथा पूरे परिसर के सुदृढ़ीकरण की मांग की है. स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने भी इस गंभीर समस्या पर चिंता जताई है. अभिभावकों का कहना है कि नए भवन का उद्घाटन कर दिया गया, लेकिन पुरानी समस्याएं जस की तस हैं.

इंटर रिजल्ट पहले से खराब

गौरतलब है कि इसी कॉलेज का इंटर साइंस का रिजल्ट 50% रहा है और इंटर की पढ़ाई बंद होने की बात भी सामने आई है अब मूलभूत सुविधाओं की कमी से छात्रों का भविष्य और अधर में दिख रहा है.

AlsoRead:बोकारो: बालीडीह में एनएच-23 को स्मूथ करना भूल गया एनएचएआई, बाइक सवारों को हो रही परेशानी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *